कैमूर के इंदु शेखर और श्वेता ने लिया राष्ट्रीय रेफरी का प्रशिक्षण
जमशेदपुर में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष श्रीरंगम ने प्रतियोगिताओं के संचालन और तकनीकी निर्णयों पर प्रशिक्षण दिया। इंदु शेखर और श्वेता कुमारी ने राष्ट्रीय रेफरी बनने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार में देशभर से पहुंचे प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय रेफरी ने दी प्रतियोगिता संचालन की नई तकनीक की जानकारी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया धनबाद के तत्वावधान में जमशेदपुर के पतंदा स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में 12 से 14 सितंबर तक राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार में प्रतिभागी
कैमूर ताइक्वांडो संघ के सचिव, बिहार के राष्ट्रीय कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी इंदु शेखर तथा कैमूर की राष्ट्रीय खिलाड़ी श्वेता कुमारी ने भी सेमिनार में भाग लेकर राष्ट्रीय रेफरी बनने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सेमिनार में ताइक्वांडो के नियमों, तकनीकी पहलुओं और रेफरी की जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष श्रीरंगम ने प्रतिभागियों को ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के संचालन, नियमों और विभिन्न तकनीक की बारीकियां समझाईं। उन्होंने रेफरी की भूमिका, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन और मुकाबले के दौरान लिए जाने वाले तकनीकी निर्णयों के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, धनबाद के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने किया।
बधाई और भविष्य की कामना
राष्ट्रीय रेफरी का प्रशिक्षण लेने पर खेलप्रेमियों में खुशी कैमूर के इंदु शेखर और श्वेता कुमारी के राष्ट्रीय रेफरी प्रशिक्षण प्राप्त करने पर जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला एथलेटिक्स संयोजक दिलीप कुमार पटेल, जिला फुटबॉल संघ के डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह, शारीरिक शिक्षक पप्पू कुमार, जिला फुटबॉल संयोजक शौकत अली गद्दी, रेनू पटेल, रविन्द्र पासवान और कमलेश कुमार ने दोनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी का प्रशिक्षण प्राप्त करना कैमूर के लिए गौरव की बात है। इससे जिले के खिलाड़ियों को भी ताइक्वांडो के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


