एनपीएस में अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत परसाबाद स्टेशन रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में

एनपीएस में अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत परसाबाद स्टेशन रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और वर्ग शिक्षकों से मुलाकात कर बच्चों के परीक्षा परिणाम एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। विद्यालय के निदेशक मुश्ताक खान ने कहा कि किसी अभिभावक को अपने बच्चे की शैक्षणिक प्रगति को लेकर किसी प्रकार की असंतुष्टि या समस्या हो, तो वे विद्यालय प्रबंधन से संपर्क करें। उनकी समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्राचार्या तापसी प्रमाणिक ने कहा कि किसी विषय की पढ़ाई में कमी महसूस होने पर विद्यार्थी अपने वर्ग शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षकों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए पढ़ाई में सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।अभिभावकों ने बच्चों के परीक्षा परिणाम पत्र का अवलोकन किया और शिक्षकों से पढ़ाई, व्यवहार तथा शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनपीएस में अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा