मसवासी के एमआरएम स्कूल में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

फोटो परिचय-02 मसवासी 02- के एमआरएम इंग्लिश मीडियम स्कूल में गांधी-शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते शिक्षक- मसवासी, संवाददाता नगर

मसवासी के एमआरएम स्कूल में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई

नगर के एमआरएम इंग्लिश मीडियम नेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अपने शिक्षकों व अभिभावकों का नाम रोशन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक मोहम्मद रफी, प्रधानाचार्या रिहाना परवीन, दीपिका कटारिया, अनीस अहमद, शमीम अहमद, शेरसिंह, गौरव, सतीश कुमार, एनी, जेनिफर कुमेशिया, निशा, रहनुमा, खुशी, मनार, सिमरन, मीनू, गुलफ्शां, मंतशा, सुमन, नन्नी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमसवासी के एमआरएम स्कूल में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई