राष्ट्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक को सौंपा मांग पत्र

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने न्यूनतम पेंशन में वृद्धि और चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। जिला प्रमुख देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय कुमार राजभर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। पेंशनभोगियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।

राष्ट्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक को सौंपा मांग पत्र

मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने न्यूनतम पेंशन में वृद्धि और चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शाम भाजपा प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर से मुलाकात करते हुए पत्रक सौंपे।

पेंशन की समस्या

ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में योगदान देने वाले कर्मचारी अब वृद्धावस्था में कठिनाई भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिल रही औसत 1,000 से 1,500 रुपए की मामूली पेंशन से बुजुर्ग दंपती का गुजारा और दवाइयों का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से पेंशनभोगियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

सरकारी आश्वासन

भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मांग पत्र को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संबंधित मंत्रालय और सरकार के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करेंगे, ताकि पेंशनभोगियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिला मंत्री व कताई मिल पेंशनर संघ के नेता श्रीराम सिंह, सीटू के नेता वीरेंद्र कुमार, एक्टू के बसंत कुमार, रसड़ा कताई मिल के नेता जे पी वर्मा, राम जनम राजभर और धर्मदेव राजभर उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने किस मांग को लेकर आंदोलन किया?
राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने न्यूनतम पेंशन में वृद्धि और चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराष्ट्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक को सौंपा मांग पत्र