करेगा झुककर सलाम हर दरिया हमारी नाव पर हिन्दुस्तान लिखा...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कन्हैयालाल जिला केन्द्रीय पुस्तकालय के सभागार में अखिल भारतीय शांति व एकजुटता संगठन ऐप्सो के संयुक्त तत्वावधान में युद्ध व आतंकवाद विरोधी कवि...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कन्हैयालाल जिला केन्द्रीय पुस्तकालय के सभागार में अखिल भारतीय शांति व एकजुटता संगठन ऐप्सो के संयुक्त तत्वावधान में युद्ध व आतंकवाद विरोधी कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन सोमवार को किया गया। जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कवि व शायरों ने अपनी रचनाएं पेश की।
शांति और गांधी पर कविताएं
युगल किशोर दूबे ने महात्मा गांधी व शांति को समर्पित कविता पाठ किया। अध्यक्षता कर रहे शायर कमर सीवानी ने, करेगा झुककर सलाम हर दरिया हमारी नाव पर हिन्दुस्तान लिखा है कार्यक्रम को बुलंदियों पर पहुंचाया। प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव ने फिलीस्तीन नरसंहार व ईरान युद्ध पर केन्द्रित मिसाइलों की मार का घाव नस नस में समा गया है, सुनाया।
युवाशक्ति का आह्वान
विक्रमा पंडित विवेकी ने युवाशक्ति का आह्वान करते हुए नारा दिया कि उठो देशवासियों पुकारती नयी ऊषा। लाइची हरिराही ने वर्तमान युद्ध उन्मादी शक्तियों को चेतावनी देते हुए सुनाया कि चैन की वंशी नहीं बजेगा अब तो बजेगी रणभेरि। कवयित्री विजय लक्ष्मी विनोदिनी ने युद्ध के प्रभाव को सस्वर कविता तेज़ हवाओं की रफ्तार है ए परिदें सफ़र तेरा दुश्वार है, अरशद अली ने आजकल वाम की मीनार से डर लगता है घर के दरवाजे को देखकर डर लगता है, प्रो. जेया कुतुबी ने क़त्ल होने लगी पेट में बेटियां, युनूस सीवानी ने मुहब्बत में अपनी बात का आगाज करते हैं कि दुश्मन भी हमारे गुफ्तगू पर नाज करते हैं, ग़ुलाम हैदर वारसी ने मुझे अब जला नहीं सकते राख में कहीं आग लगती है, डॉ परविंद शुक्ला ने बेरुखी में कभी बोलते नहीं सराही गई सुनाकर वाहवाही बटोरी।
रचनाओं ने किया मंत्रमुग्ध
डॉ. असगर अली, कमाल मीरापुरी उपेन्द्र कुमार यादव, कमलेश्वर ओझा, आदित्य कुमार विनोद, मुरलीधर मिश्रा, महफूज अहमद, सज्जाद हुसैन आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन जलेस सीवान के सचिव मार्कण्डेय ने किया। कन्हैया चौधरी, भोगेंद्र झा, पवन पांडेय आदि मौजूद थे。

