परशुराम परिषद ने लिव इन रिलेशनशिप का विरोध किया
विंडो-फोटो-खबर गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय परशुराम परिषद गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक

गुरुग्राम, अमर मौर्य। राष्ट्रीय परशुराम परिषद गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें परिषद के कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसमें लड़का लड़की के लिव इन रिलेशनशिप में रहने परशुराम परिषद ने विरोध किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हमारी सनातन व हिंदू संस्कृति नहीं है। यह पश्चिमी सभ्यता हैं। सरकार और प्रशासन से मांग की गई हैं कि एक ही गांव एक ही गोत्र में शादी नहीं होनी चाहिए। इससे सामाजिक ताना-बाना आपसी भाईचारा खराब होता है। सरकार ने मान्यता नहीं देनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दे दिया, लेकिन समाज ने मान्यता नहीं दिया।
हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों ने भी इन सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है। इसलिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद इन सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों का समर्थन करती है। इस मौके पर उमेश शर्मा, सुशील शर्मा, लीलाधर शास्त्री, बनवारी लाल, बृज किशोर, राजवीर शर्मा, लोमेश शर्मा, गिरिराज, मोहनशर्मा, श्रीकृष्ण, हनुमान प्रसाद, युवा अध्यक्ष दीवांशु, हतीश कौशिक, विकास तिवारी, सिद्धांत वशिष्ठ आदि शामिल रहे।---------


