मरीजों को खानपान के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत एसआरएन अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया। डायटीशियन कौसैन हफीज के नेतृत्व में मरीजों को संतुलित आहार के महत्व पर ध्यान दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि केवल दवाइयाँ नहीं, बल्कि सही खानपान भी स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है।
मरीजों को खानपान के प्रति किया जागरूक
प्रयागराज। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत एसआरएन अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डायटीशियन कौसैन हफीज के नेतृत्व में एंडोक्राइन विभाग, मेडिसिन विभाग और सांस व टीबी रोग विभाग में मरीजों को जागरूक किया गया। हफीज ने कहा कि बदलती जीवन शैली में केवल दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही और संतुलित आहार भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. विभु रंजन खरे, डॉ. मनीष कुमार गोयल, डॉ. एडी शुक्ला, डॉ. अभिषेक सिंह, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल ने पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक किया।


