राष्ट्रीय पोषण माह : 8 अक्टूबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय पोषण माह 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा भोजन का ध्यान रखा जाएगा, और विभिन्न विभाग प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रचार-प्रसार करेंगे।

राष्ट्रीय पोषण माह : 8 अक्टूबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास और संतुलित आहार के प्रति किया जाएगा जागरूक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा व गर्म भोजन पर रहेगा जोर, विभिन्न विभाग करेंगे समन्वय फोटो 9मनोज01 - शेखपुरा में राष्ट्रीय पोषण माह के सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को हुई बैठक में मौजूद डीपीओ कुमारी पूनम व अन्य पदाधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसे लेकर आईसीडीएस की प्रोग्राम डीपीओ कुमारी पूनम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।
बैठक की चर्चा
बैठक में पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय दायित्वों और आपसी समन्वय की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीपीओ ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ निर्धारित की गई है। एक महीने के महाभियान के दौरान आम जनमानस को संतुलित व पौष्टिक भोजन, बच्चों के उचित शारीरिक-मानसिक विकास तथा बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान की विशेषताएँ
अभियान के तहत आहार विविधता और बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ताजा और गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित अन्य लाभकारी योजनाओं का भी गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया जाएगा। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)


