आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-सही पोषण-बेहतर स्वास्थ्य-सशक्त परिवार की भावना को बढ़ावा जलालगढ़, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय जलालगढ़ के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी कें

आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जलालगढ़, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय जलालगढ़ के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर पोषण से संबंधित विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने बताया कि पोषण माह का आयोजन 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, शिशु एवं छोटे बच्चों के उचित पोषण, स्तनपान, स्वच्छता एवं साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लाभार्थियों एवं समुदाय के लोगों को स्थानीय एवं उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने, बच्चों को आयु के अनुसार उचित आहार देने तथा कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, पोषण ट्रैकर के माध्यम से लाभार्थियों से संबंधित सेवाओं एवं आंकड़ों को अद्यतन रखने, बच्चों के वृद्धि मापन एवं पोषण स्थिति की निगरानी तथा पात्र लाभार्थियों तक विभागीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य समुदाय में ‘सही पोषण-बेहतर स्वास्थ्य-सशक्त परिवार’ की भावना को बढ़ावा देना तथा कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। बाल विकास परियोजना कार्यालय जलालगढ़ द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पोषण माह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन