कौआकोल और नरहट के 250 किसान करेंगे रसायन मुक्त खेती
हिन्दुस्तान, नवादा
जिले में प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना का क्रियान्वयन तेज किया गया है। दो प्रमुख प्रखंडों में किसानों का चयन कर 250 किसानों को योजना से लाभ मिलेगा। इसके तहत रासायनिक उर्वरकों के बिना फसलों का उत्पादन और जैविक संसाधनों का उपयोग करने पर ध्यान दिया जाएगा।

जिले में प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के दो प्रमुख प्रखंडों कौआकोल एवं नरहट में योजना का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत तथा नरहट प्रखंड के बभनौर पंचायत का चयन किया गया है, जहां 50-50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दो क्लस्टर बनाए गए हैं।
योजना का उद्देश्य
जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए रासायनिक उर्वरकों और विषैले कीटनाशकों के बिना फसलों का उत्पादन करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से जहां एक तरफ किसानों की खेती में लगने वाली इनपुट लागत यानी लागत मूल्य में भारी कमी आएगी, वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को रसायन मुक्त और पोषण युक्त खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा, प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में दीर्घकालिक सुधार होगा, जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसानों का चयन एवं संसाधन
250 किसानों का हुआ चयन, बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की होगी स्थापना योजना के सफल संचालन के लिए तय दोनों क्लस्टरों में 125-125 किसानों का चयन कर कुल 250 किसानों को योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपयोग वे अपने खेतों में करेंगे। प्रौद्योगिकी सहायता
किसानों को जमीनी स्तर पर तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन देने के लिए 04 कृषि सखियों का चयन किया गया है। ये कृषि सखियां किसानों के खेतों पर प्रदर्शन के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगी, फसलों की प्रगति की नियमित निगरानी करेंगी और किसानों को प्राकृतिक खेती अभ्यास पैकेज अपनाने में मदद करेंगी। इसके अलावा, जैविक इनपुट की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जा रही है। (नवादा/कौआकोल/नरहट से राजेश मंझवेकर/शिव शंकर सिंह)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना का उद्देश्य क्या है?−
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए रासायनिक उर्वरकों और विषैले कीटनाशकों के बिना फसलों का उत्पादन करना है।
✦इस योजना के तहत कितने किसानों का चयन किया गया है?+
✦किसानों को तकनीकी सहायता कैसे प्रदान की जाएगी?+


