छात्रवृत्ति की 494 सीटों पर केवल 254 आवेदन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2027-28 की परीक्षा 1 नवंबर को होगी। ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से शुरू हुए हैं, लेकिन 494 सीटों के मुकाबले केवल 254 छात्रों ने आवेदन किया है। बीएसए अनिल कुमार ने प्रधानाधापकों से कम से कम पांच आवेदन 16 सितंबर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित (एनएमएमएस) छात्रवृत्ति योजना 2027-28 परीक्षा एक नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से चल रहे हैं। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखा है कि जिले के लिए निर्धारित 494 सीटों के सापेक्ष अब तक केवल 254 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जो बहुत खेद का विषय है। बीएसए ने निर्देशित किया है कि उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापिका अपने विद्यालय से न्यूनतम पांच आवेदन 16 सितंबर से पहले अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें।


