राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग में शहर के 14 तैराक दिखाएंगे दम
कानपुर में 14 तैराक हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर के बीच होने वाली 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैम्पियनशिप-2026 में हिस्सा लेंगे। ये तैराक अलग-अलग आयु वर्गों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर के बीच 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम से कानपुर के 14 तैराक हिस्सा लेंगे। अलग-अलग आयु वर्गों में शामिल ये तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।टीम में 70-74 वर्ष आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी, 60-64 वर्ष आयुवर्ग में मनोज तिवारी, 55-59 वर्ष आयुवर्ग में पंकज जैन, 50-54 वर्ष आयुवर्ग में अमित यादव, राम कुमार, 45-49 वर्ष आयुवर्ग में विकास अवस्थी, राजेश, 40-44 वर्ष आयुवर्ग में अनुभव मिश्रा शामिल हैं। वहीं, 35-39 वर्ष आयु वर्ग में सौरभ भारद्वाज, मोनू निषाद और सरिता भारद्वाज अपनी चुनौती पेश करेंगे।
30-34 वर्ष आयुवर्ग में जीतू निषाद, विनायक तिवारी और 25-29 वर्ष आयुवर्ग में रोहित निषाद उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा होंगे।


