प्रदेश के सभी बूथों पर सक्रिय होंगे आरएलडी कार्यकर्ता : प्रदेश अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय लोकदल आगामी चुनाव में सभी बूथों पर सक्रियता दिखाने के लिए तत्पर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में इस बात की जानकारी दी। संगठन को मजबूत करने के लिए नए जिलाध्यक्ष और महासचिव मनोनीत किए गए हैं। सभी जिलों में संगठनात्मक विस्तार की समीक्षा की जा रही है।

प्रदेश के सभी बूथों पर सक्रिय होंगे आरएलडी कार्यकर्ता : प्रदेश अध्यक्ष

बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल आगामी चुनाव में सभी बूथों पर सक्रिय रहेगी। जहां पर पार्टी के उम्मीदवार होंगे, उनको जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में लगेंगे। जहां पर एनडीए उम्मीदवार होगा, वहां पर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में आरएलडी की इकाइयों को पूरी ताकत से सक्रिय किया जा रहा है। जहां पर आवश्यकता होगी वहां पर जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को बदला जायेगा। प्रदेश संगठन से लेकर जिला संगठन तक मजबूत कर पार्टी चुनाव में सशक्त भागीदारी करेगी। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कही। वे कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बस्ती के कार्यकारिणी की नये सिरे से गठन के लिए कहा और राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष व सुनील कुमार पाण्डेय को जिला महासचिव मनोनीत किया। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से उम्मीद जताया कि जल्द ही जनपद में संगठन को मजबूत बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जनपदों में सभी संगठनात्मक विस्तार की समीक्षा की जा रही है। मनोनयन की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेजी गई है। समीक्षा के आधार पर जल्द ही जरूरी कदम उठाया जाएगा। तैयारी बैठक में राय अंकुरम श्रीवास्तव, जंग बहादुर चौधरी, दीपक पाण्डेय, अशोक सिंह, अजय सिंह, रहमान प्रधान, मोहम्मद ताहिर, अतुल सिंह, रोमी कौल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रदेश के सभी बूथों पर सक्रिय होंगे आरएलडी कार्यकर्ता : प्रदेश अध्यक्ष