रालोद की बैठक में संगठन को मजबूत करने का फैसला
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। अक्तूबर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने प्रमुखता से भाग लिया। इस दौरान सपा के विजय गुप्ता ने रालोद में शामिल होने की घोषणा की।

मिर्जापुर। नगर के फतहां स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में राष्ट्रीय लोकदल की हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने का फैसला किया गया। इस दौरान अक्तूबर में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में रणनीति तैयार की गई। बैठक को युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने संबोधित किया। इस मौके पर विजय गुप्ता ने सपा की सदस्यता छोड़ कर रालोद में शामिल हो गए। बैठक में अमरकांत द्विवेदी, रमेश पटेल, राकेश पटेल, ध्रुव पाण्डेय, सोनू, अतुल मिश्र, प्रभाकर पटेल, रोशन सिंह, इस्तियाक रजा कादरी, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


