Moradabad News: डिंडोरी में राष्ट्रीय लोक दल की चौपाल आयोजित

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: डिंडोरी गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल की चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण

Moradabad News: डिंडोरी में राष्ट्रीय लोक दल की चौपाल आयोजित

Moradabad News: डिंडोरी गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल की चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों, खेतिहर मजदूरों तथा कमेरा वर्ग के सच्चे मसीहा थे। इस बीच लोगों द्वारा एक मुट्ठी अनाज अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए अन्न से तैयार भोजन को प्रसाद के रूप में सभी उपस्थित ग्रामीणों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठकर ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, सुमित कुमार, अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, डोरी लाल यादव, राजेंद्र सिंह यादव, कमल सिंह जाटव तथा दानवीर सिंह रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें