ब्राह्मण समाज की बैठक में रालोद पर उपेक्षा का आरोप

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बड़ौत के गुराना रोड पर आयोजित एक बैठक में, सुभाष शर्मा ने राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसदीय दल में ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे ब्राह्मण विरोधी मानसिकता बताया। उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी पर चिंता जताई।

ब्राह्मण समाज की बैठक में रालोद पर उपेक्षा का आरोप

बड़ौत। नगर के गुराना रोड पर बुधवार को सुभाष शर्मा 84 चौधरी देश खाप ब्राह्मण समाज के द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसदीय दल गठन में ब्राह्मण समाज को शामिल नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई। सुभाष शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय लोकदल ने संसदीय दल गठित किया है। जिसमें केसी त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन ब्राह्मण समाज को इसमें जगह नहीं दी गई है। जो उनकी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वही थांबा चौधरी ओंकार शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय लोकदल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। लेकिन संसदीय दल के गठन में हमारे समाज को स्थान न मिलना बेहद निराशाजनक है।

जबकि क्षेत्र में पूर्व विधायक से लेकर ब्राह्मण समाज के अन्य महत्वपूर्ण लोग पार्टी से जुड़े हैं। अधिकांश राजनीतिक दलों द्वारा इस समाज को नजर अंदाज किया जा रहा है। इस अवसर पर केडी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डा जेपी विष्णुवाल, सोहनपाल शर्मा, डा मलूक चंद कौशिक, पप्पू शर्मा, सुभाष शर्मा, मोनू शर्मा, नरेंद्र शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।