चार काउंटरों पर 821 चालान जमा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए ट्रैफिक चालान के मामलों की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। चार काउंटर खोले गए हैं, जहां लगभग 821 चालान जमा कराए गए। दस्तावेजों का सत्यापन कर वाहन मालिकों को टोकन प्रदान किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी 12 सितंबर को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार से ट्रैफिक चालान के मामले के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के भवन के बरामदे पर इसके लिए चार काउंटरों को खोला गया। इसमें दो परिवहन व दो ट्रैफिक पुलिस विभाग का था। पहले दिन वाहन मालिकों ने लगभग 821 चालान जमा कराये। काउंटरों पर तैनात कर्मियों ने चालान के दस्तावेज का सत्यापन कर वाहन मालिकों को टोकन दिया। 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान की राशि जमा कराई जाएगी। 11 सितंबर तक इन काउंटरों पर चालान जमा लिया जाएगा एवं उसका सत्यापन होगा।


