बिहारशरीफ और हिलसा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
बिहारशरीफ और हिलसा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। उन्होंने न्याय प्राप्ति के लिए जागरूकता फैलाने और लोगों को प्रेरित करने की बात कही।

बिहारशरीफ और हिलसा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत सचिव ने पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ की बैठक बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हिलसा और बिहारशरीफ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसे सफल बनाने के लिए बिहारशरीफ कोर्ट में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) के साथ बैठक की। श्री गौरव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पारा विधिक स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी देने को कहा।
समझौता योग्य मामलों को लोक अदालत में लाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही।


