पूर्णिया : 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की पहल से वाहन स्वामी अपने चालानों का हल कर सकते हैं, जिससे आम नागरिकों को राहत और मामलों का सरल एवं त्वरित समाधान मिल सकेगा।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समन्वय से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन स्वामी अपने लंबित ट्रैफिक ई-चालानों के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका निष्पादन करा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को लम्बित चालानों से राहत प्रदान करने के साथ-साथ पुराने मामलों का सरल, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।


