राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 को
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
आजमगढ़ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी संजय चावला ने जनता से इसे लेकर जागरूक रहने और वादों के सरल निस्तारण की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया है।

आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इस लोक अदालत में सुलह-समझौता के आधार पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार—प्रसार हेतु आमजन को इसके आयोजन, उद्देश्य एवं सुलह—समझौते के आधार पर वादों के त्वरित एवं सरल निस्तारण के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।


