28426 वादों का निस्तारण कर वसूले गए 15.18 करोड़ रुपये
शनिवार को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 28426 मामले निस्तारित किए गए। न्यायधीश रूपेश रंजन ने अदालत का शुभारंभ किया और बंदियों द्वारा बनाए उत्पादों की सराहना की। कुल 15 करोड़ 18 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को देखा और विभिन्न उत्पादों की सराहना की। जेल के बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को जनपद न्यायाधीश ने विशेष रूप से सराहा। लोक अदालत में कुल 28426 मामले निस्तारित किए गए। इनसे 15 करोड़ 18 लाख 23 हजार 785 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। मेगा लोक अदालत में वादों का निस्तारण करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 2900 से अधिक मामले यातायात पुलिस से जुड़े चालानों के निस्तारित किए गए। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने तीन वाद निस्तारित कर 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया। एडीजे आछेलाल सरोज ने एक वाद निस्तारित कर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश देवराज प्रसाद ने 90 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया。
स्थायी लोक अदालत में निर्णय
स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीश साम कुमार ने आठ वादों का निस्तारण किया। उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश शशिभूषण पांडेय ने 12 वाद निस्तारित कर 1450872 रुपये का जुर्माना लगाया। 308 बिजली वाद निस्तारित कर स्पेशल जज राकेश पटेल ने 61 हजार का जुर्माना लगाया। बीस सिविल वाद निस्तारित कर सिविल जज विमलेश सरोज ने 10392547 रुपये का जुर्माना, सिविल जज जूनियर डिवीजन रिषभ चतुर्वेदी ने 24 सिविल वाद निस्तारित कर 2443462 रुपये का जुर्माना लगाया।
विभागीय अधिकारियों का योगदान
विभागीय अधिकारियों ने 28426 वाद निस्तारित किए। 313 वाद निस्तारित कर जेएम द्वितीय रूबी सिंह ने 28390 रुपये का जुर्माना लगाया। एसीजे जूनियर डिवीजन अखिल चौधरी ने 300 वाद निस्तारित कर 5010 रुपये का जुर्माना लगाया। बैंक के 919 वादों का निस्तारण कर 57447000 के समझौते हुए। वहीं बीएसएनएल के 23, राजस्व के 16486, नगर पालिका के 1261, एएसपी के 484, सीएमओ के 122 कुल 28426 वाद निस्तारित किए गए और 151823785 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लोक अदालत में यातायात विभाग के 3955 लंबित चालानों का निस्तारण करवाया गया और 98800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान सीओ ट्रैफिक दीपशिखा, प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार भी मौजूद रहे।


