1.23 लाख मामले निस्तारित, वसूला साढ़े 17 करोड़ जुर्माना

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 1,23,708 वादों का सुलह-समझौते के जरिए निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने 17.5 करोड़ रुपये के अर्थदंड वसूल किए। जनपद न्यायाधीश अल्पना ने अदालत का उद्घाटन किया और कई मामलों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना के 71 मामले भी सुलझाए गए।

1.23 लाख मामले निस्तारित, वसूला साढ़े 17 करोड़ जुर्माना
1.23 लाख मामले निस्तारित, वसूला साढ़े 17 करोड़ जुर्माना

बांदा, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुलह-समझौते के जरिए 1,23,708 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने मामलों में साढ़े 17 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूल किया। जनपद न्यायाधीश अल्पना ने सुबह दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का उ‌द्घाटन किया। गया। उन्होंने सिविल व क्रिमिनल के चार वाद निस्तारित करते हुए पांच सौ रुपये जुर्माना किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार यादव ने 71 मामले निस्तारित कर 3.92 करोड़ रुपये बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्षों को प्रतिकर दिलाया। प्रथम अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह ने दो, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) डॉ. विकास श्रीवास्तव ने एक, अपर जिला जज (डीएए) गगन कुमार भारती ने छह, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) संजय कुमार सिंह ने 167 वाद निस्तारित कर 24,18,086 अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

विद्युत के 9882 वाद प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित कर 7,25,94,378 रुपया वसूला। अपर जिला जज (त्वरित) श्रीपाल सिंह ने दो वाद निस्तारित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1.23 लाख मामले निस्तारित, वसूला साढ़े 17 करोड़ जुर्माना