परिवहन के 220 और ट्रैफिक के 257 चालानों का हुआ निष्पादन
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
जहानाबाद, नगर संवाददाता इन मामलों से कुल 11 लाख 38 हजार 900 की राशि वसूल की गई। आंकड़े फिलहाल अनंतिम हैं। परिवहन विभाग से संबंधित 220 चालानों के निष्पादन से छह लाख 47 हजार 900 तथा ट्रैफिक के 257...

जहानाबाद, नगर संवाददाता राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को परिवहन एवं ट्रैफिक से जुड़े 477 चालानों का निष्पादन किया गया। इन मामलों से कुल 11 लाख 38 हजार 900 की राशि वसूल की गई। आंकड़े फिलहाल अनंतिम हैं। परिवहन विभाग से संबंधित 220 चालानों के निष्पादन से छह लाख 47 हजार 900 तथा ट्रैफिक के 257 चालानों से चार लाख 91000 की वसूली हुई। लोक अदालत में चालान मामलों के त्वरित निष्पादन से लोगों को एक ही मंच पर मामलों के समाधान की सुविधा मिली। इससे लंबित मामलों के निपटारे के साथ आमजनों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में मदद मिली।


