जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतजिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवानाजिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

आगामी शनिवार को शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार को जनपद न्यायाधीश ने गुरुवार सुबह चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने न्यायालय परिसर से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताते चलें कि यह प्रचार वाहन शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देंगे।

इसके माध्यम से लोगों को अपने लम्बित मुकदमों के निस्तारण के प्रति जागरुक होकर शनिवार को होने वाली लोक अदालत में पहुंच कर लाभ उठा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पूरे जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने बताया कि 12 सितंबर सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें वादकारी अपने लम्बित मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर उसका निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पात्र मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिला जज अजय पाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना