राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सचिव तेज कुमार प्रसाद ने की, जिसमें सरकारी और निजी बीमा कंपनियों के अधिकारी व अधिवक्ता शामिल रहे। सचिव ने अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने का अनुरोध किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को बैठक हुई। एडीआर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने की। इसमें सरकारी व निजी बीमा कंपनियों के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता व दावेदारों के अधिवक्ता शामिल हुए। सचिव ने सभी अधिकारियों व अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने का आग्रह किया। बैठक में काजू प्रसाद, साहिल, दीपक कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, सैयद गजनफर हैदर, नेयाज अहमद अशरफ, सुरेश कुमार सिंह, जयराम कुमार व फैज अहमद रब्बानी थे।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक