राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
हिन्दुस्तान, मऊ
मऊ में 12 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें आपसी सुलह योग्य आपराधिक वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामले, दीवानी बाद, आदि का निस्तारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम न्यायाधीश के निर्देशन में होगा और विभिन्न मामलों का समाधान किया जाएगा।

मऊ,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि आयोजन जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में होगा। लोक अदालत में आपसी सुलह योग्य आपराधिक वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामले, दीवानी बाद, मेड़बंदी, दाखिल-खारिज, पंजीयन-स्टांप, चकबंदी, उत्तराधिकार, उपभोक्ता मामले, बैंक वसूली, किरायेदारी आदि का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा प्रीलिटिगेशन, आरटीओ चालान, आक्कारी, नगर निकाय व अन्य सुलह योग्य मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत


