राष्ट्रीय लोक अदालत में सुबह से लगी है भीड़
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
आजमगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहाँ लोग विभिन्न कानूनी मामलों के लिए आए। मोटर दुर्घटना, दीवानी, वैवाहिक, आपराधिक और ऋण संबंधी मामलों सहित कई वादों का सुलह समझौता के तहत निस्तारण किया जा रहा है।

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद न्यायालय एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुबह से लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, आपराधिक समनीय वाद, एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम बैंक के ऋण संबंधी वाद, राजस्व वाद, चकबंदी वाद एवं समस्त वादों को सुलह समझौता के तहत निस्तारित कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:जिले में आज लोक अदालत लगेगी
ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय लोक अदालत आज


