राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को न्यायिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों से सहयोग की अपील की गई है ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता से किया जा सके। घरेलू हिंसा और वैवाहिक वादों के निस्तारण में भी सहायता की जाएगी।

दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को न्यायिक अधिकारियों के प्रयास से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पहले ही अलग-अलग विभागों से सहयोग की अपील कर अधिक से अधिक संख्या में वाद का निस्तारण सुलह-समझौता से कराने की अपील की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, विद्युत, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, राजस्व, प्रशासन, बीएसएनएल, फौजदारी सहित कई प्रकार के वाद का निस्तारण दोनों पक्ष के सुलह-समझौते से कराया जाएगा। घरेलू हिंसा, वैवाहिक वाद का निस्तारण सुलह- समझौता से कराने के लिये परिवार न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता भी सहयोग करेंगे।
वैवाहिक वाद निस्तारित होने के बाद कई महिलाओं की दोबारा पति के साथ विदाई कराई जायेगी। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी द्वितीय की ओर से न्यायिक अधिकारियों से भी अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने की अपील की गई है।

