राष्ट्रीय लोक अदालत के उपयोगिता की स्वयं सेवकों को दी जानकारी
बस्ती में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वयं सेवकों को जागरूक करने के लिए बैठक की। सचिव देवेन्द्र कुमार ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों और स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बैठक हुई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वयं सेवकों की बैठक की। सचिव देवेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वयं सेवक आमजन को 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के संबंध में जागरूक करें और प्रचार-प्रसार करें। इस बैठक में स्वयंसेवकों को स्थायी लोक अदालत के कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई है। स्थायी लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता से संबंधित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाता है।
चीफ लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने स्वयं सेवकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

