मुंगेर: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए 14 पीठों का गठन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
मुंगेर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एडीआर भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। इस लोक अदालत में 14 पीठों के माध्यम से सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, जिसमें 35,000 मामलों का निपटारा होना है।

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट व्यवहार न्यायालय, मुंगेर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एडीआर भवन में प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय राकेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीएसपी अर्जुन प्रसाद गुप्ता, विधिज्ञ संघ अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद सिंह, एवं सचिव त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा सहित सभी पीठों के न्यायाधीश, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा न्यायिक कर्मी मौजूद रहे।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। इसके लिए जिले में 14 पीठों का गठन किया गया है।
न्यायालय स्तर पर करीब 8,200 मामलों में 20 हजार नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके तहत लगभग 35000 मामलों का निपटारा होना है।
ये भी पढ़ें:बांका में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


