राष्ट्रीय लोक अदालत में 9.13 लाख मामलों का निष्पादन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

367 करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट, 58 न्यायपीठों का गठन मामलों के निपटारे को

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9.13 लाख मामलों का निष्पादन

रांची, संवाददाता। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका वर्चुअल उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने धनबाद से किया। रांची में प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अध्यक्षता में मंच से पीड़ितों और वादकारियों को मुआवजा राशि व सहायता चेक प्रदान किए गए। लोक अदालत में कुल 48,076 लंबित मामलों और 8,65,394 प्री-लिटिगेशन वादों का निपटारा करते हुए कुल 367,78,65,000 (तीन सौ सरसठ करोड़ अठहठ लाख पैसठ हजार रुपये) की राशि का सेटलमेंट किया गया। मामलों के निपटारे के लिए 58 न्यायपीठों (38 न्यायिक व 20 कार्यपालक) का गठन किया गया था। इस अवसर पर अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ डालसा सचिव राकेश रौशन, जिला बार एसोसिएशन के एडहॉक कमेटी के सदस्य एसपी अग्रवाल, संजय कुमार विद्रोही, एलएडीसीएस के सदस्यगण, मध्यस्थ एवं अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पीएलवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य उपलब्धियां:

- तेजाब हमले के शिकार राहुल कुमार को झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 12 लाख का चेक सौंपा गया। वहीं हत्या से जुड़े एक मामले में सुशीला देवी को 5 लाख का मुआवजा दिया गया।

- 16 साल बाद जेल से छूटे मोगो कच्छप को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जॉब कार्ड, 2 लाख का बीमा, राशन व आयुष्मान कार्ड, अबुआ आवास की कार्रवाई के साथ 10 हजार का चेक दिया गया।

- एनआई एक्ट के तहत 96 लाख का विवादित मामला 54 लाख में सुलझाया गया। इसके अलावा, मोटर दुर्घटना दावे में 37.34 लाख और कॉमर्शियल निष्पादन में 6.86 लाख का चेक प्रदान किया गया।

- वैवाहिक विवाद (खुशबू साहू बनाम संजय कुमार) में मध्यस्थता के बाद पति-पत्नी साथ रहने को राजी हुए, जिन्हें अदालत परिसर में माला पहनाकर विदा किया गया।

सामान्य प्रश्न

✦इस लोक अदालत में कितने मामलों का निपटारा किया गया?−
इस लोक अदालत में कुल 48,076 लंबित मामलों और 8,65,394 प्री-लिटिगेशन वादों का निपटारा किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय लोक अदालत में 9.13 लाख मामलों का निष्पादन