राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, चार हजार मामले निष्पादन का लक्ष्य।
अररिया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जहाँ चार हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं और 17 बेंच में मामलों का निपटारा किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय और डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

अररिया: राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, चार हजार मामले निष्पादन का लक्ष्य। अररिया, विधि सं. शनिवार को सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोग अदाल शुरू हो गया है। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कुर्साकांटा प्रखंड सहित अररिया सदर, नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी, फारबिसगंज और सिकटी के ग्रामीणों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। मामले का निपटरा भी जारी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों के निपटारा कराने के लिए 17 बेंच बनाये गये हैं। इसमें16 बेंच में न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी हैं।
जबकि 17वें बेंच में डीएम द्वारा प्रतिनियुक्ति अधिकारी मामले का निपटारा कर रहे हैं। बताया कि अररिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब चार हजार मामले के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। अररिया फोटो:


