लोक अदालतः जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना
हाजीपुर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह ने इस रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ शहर और गांवों में जाकर लोगों को वादों के समाधान के लिए प्रेरित करेगा। नागरिकों से सुलहनीय वाद निस्तारण करने की अपील की गई है।

सिविल कोर्ट में आगामी 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आनंद नंदन सिंह में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ शहर से लेकर गांव तक जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि और सलाह के आधार पर वादों की समझौता के बारे में जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्ववधान में आयोजित इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी ने हाजीपुर वैशाली जिले के आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि आपका सुलहनीय वाद व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में लंबित है तो सुलह समझौता के तहत अपना वाद निस्तारण करावा लें।
ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण उक्त लोक अदालत के माध्यम से किया जा सके। -अमिताभ सिंह


