राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 17 बेंच गठित

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर 17 बेंचों का गठन किया गया है। ये बेंच अदालतों में लंबित मामलों और प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा करेंगे। पत्रकारों की सुविधा के लिए पांच हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 17 बेंच गठित

सहरसा, विधि संवाददाता। शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर 17 बेंच गठित किए गए हैं। इन पर न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री- लिटिगेशन मामलों का भी निपटारा होगा। मेन बिल्डिंग के प्रथम तल पर बेंच-1 जेएम पीयूष पायल के न्यायालय में बनाया गया है। यहां एसीजेएम द्वितीय के मामलों का निष्पादन एडीजे अविनाश कुमार, सिविल जज निशा कुमारी और अधिवक्ता अजय कुमार आजाद करेंगे। ग्राउंड फ्लोर के बेंच-2 पर दुर्घटना दावा, आर्बिट्रेशन, एग्जीक्यूशन तथा जिला जज और एडीजे न्यायालयों के लंबित मामलों का निपटारा एडीजे विवेक विशाल और अधिवक्ता विनय कुमार करेंगे।

बेंच-3 सीजेएम न्यायालय में रहेगा। यहां आपराधिक, शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट, नापतौल और बिजली से जुड़े मामलों का निष्पादन सीजेएम तनवीर कौर व अधिवक्ता पवन कुमार सिंह करेंगे। बेंच-4 पर एसीजेएम प्रथम आशीष रंजन और अधिवक्ता चंद्र नारायण जायसवाल आपराधिक व श्रम मामलों का निपटारा करेंगे।।प्रथम तल के बेंच-5 पर एसीजेएम तृतीय कपिल देव और अधिवक्ता मीना कुमारी, जबकि बेंच-6 पर सब जज सुमन कुमारी और अधिवक्ता देवेंद्र कुमार मामलों का निष्पादन करेंगे।बेंच-7 पर जेएम कृष्ण कुमार और अधिवक्ता राजकुमार सिंह अपने न्यायालय, एसडीएम न्यायालय तथा टेलीफोन से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों को देखेंगे। बेंच-8 पर जेएम शुभम कुमार, जेएम नेहा कुमारी और अधिवक्ता रितेश कुमार संबंधित मामलों का निपटारा करेंगे।बेंच-9 पर जेएम अनवारा खातून और अधिवक्ता योगेंद्र झा आपराधिक मामलों का निष्पादन करेंगे। बेंच-10 पर जेएम रोहित अमृतांशु और अधिवक्ता विकास चंद्र राय मामलों का निपटारा करेंगे। बेंच-11 पर जेएम अभिनव कुमार और अधिवक्ता रवि भूषण सिंह आपराधिक एवं सिविल मामलों के साथ जेएम पीयूष पायल के न्यायालय से जुड़े मामलों का निष्पादन करेंगे। बेंच-12 पर जेएम हसन तबरेज और अधिवक्ता राजेंद्र राम आपराधिक व ग्राम कचहरी के मामलों को देखेंगे। बेंच-13 पर जेएम कुमारी सौम्या और अधिवक्ता प्रवीण ठाकुर मामलों का निपटारा करेंगे। बेंच-14 पर मुंसिफ मुकेश कुमार और अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार उपाध्याय बैंकों, ग्रामीण बैंक, निजी बैंक और फाइनेंस कंपनियों के प्री-लिटिगेशन मामलों को देखेंगे। टेन कोर्ट बिल्डिंग में बेंच-15 पर जेएम कुमार सुशांत और अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह एसबीआई, राष्ट्रीयकृत बैंकों और संबंधित मामलों का निपटारा करेंगे। डीटीओ कार्यालय में बेंच-16 पर 90 दिन पुराने ट्रैफिक चालान के मामलों का निष्पादन एडीजे तारिक मुस्तफा और अधिवक्ता राजकुमार कश्यप करेंगे। बेंच-17 पर मुंसिफ अफजल खान और अधिवक्ता विपिन कुमार ऐसे ही मामलों का निपटारा करेंगे।पत्रकारों के लिए पांच हेल्प डेस्क: पत्रकारों की सुविधा के लिए पांच हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर भीम कुमार, सावन कुमार और सौरभ कुमार, मेन बिल्डिंग गेट पर विनोद कुमार दास, अमर शिव कुमार और जितेंद्र कुमार राम रहेंगे। टेन कोर्ट में धीरज कुमार व धर्मेंद्र कुमार, डीएलएसए बिल्डिंग के मेन गेट पर योगेश कुमार, पप्पू राम व रीना कुमारी तथा डीटीओ परिसर में ब्रजेश कुमार व डीटीओ स्टाफ सिद्धांत राज हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 17 बेंच गठित