जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगी निशुल्क पुस्तकें
गई। जिसमें उन्हें मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि और उप कुलपति डॉ. राजे

देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए चार निशुल्क बुक बैंक योजनाएं भी शुरू की गई। जिसमें उन्हें मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि और उप कुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर ‘समावेश-समावेशी पुस्तकालय सहायता पहल’ शुरू की गई। इसके तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए चार निशुल्क बुक बैंक योजनाएं शुरू की गईं। इनमें डॉ. बीआर आंबेडकर समावेशी पुस्तकालय सहायता, गौरा देवी जनजातीय ज्ञान सशक्तिकरण, महात्मा ज्योतिबा फुले शैक्षिक उन्नयन सहायता और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ज्ञान सुलभता योजना शामिल हैं।समारोह
में पुस्तकालय संसाधनों के बेहतर उपयोग और अध्ययन-शोध को बढ़ावा देने के लिए 22 विद्यार्थियों को ‘सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोगकर्ता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।


