पंखुड़ियां के राष्ट्रीय स्तरीय सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग ऑडिशन 20 को
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी, संवाददाता। पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय सिंगिंग,

हल्द्वानी। पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता के ऑडिशन 20 सितंबर को गौरापड़ाव स्थित द बेस न्यू स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगे। संस्था की अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड के बच्चे और प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। ऑडिशन के माध्यम से मिस उत्तराखंड, किड्स मॉडलिंग शो, वॉइस ऑफ उत्तराखंड, इंडियाज बेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप, सुपर स्टार बहू और डुएट डांस जोड़ी नंबर-1 समेत विभिन्न श्रेणियों के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।


