भारत विकास परिषद की भारत को जानो परीक्षा में 600 बच्चे हुए शामिल
भारत को जानो परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं। झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जानो ल

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन कोडरमा जिले के सात स्कूलों में आयोजित किया गया। परीक्षा में लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा की सभी ओएमआर शीट को झारखंड उत्तर प्रांत भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए परीक्षा नियंत्रक के रूप में छोटेलाल पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई।परीक्षा को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त ऑब्जर्वर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डीएवी स्कूल में छोटेलाल पांडेय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विमल कुमार पच्चीसिया, सेक्रेड हार्ट स्कूल में अजय अग्रवाल, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में अभय चरण पहाड़ी, मोहन आधारशिला में प्रीति गुप्ता, मेरिडियन अकादमी में असीम तिवारी व शिवतारा शिशु मंदिर में नारायण सिंह ने परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड उत्तर प्रांत के अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय, शाखा के मेंटॉर कैलाश राणा, वित्त सचिव अश्वनी तिवारी व क्षेत्र से महिला सहभागिता एवं बाल विकास की नेत्री जयंती सेठ का निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हुआ।


