केंद्रीय विद्यालय में वैज्ञानिक सोच को मिला नया मंच
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई।

गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। मुख्य वक्ता दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर उमेश यादव ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व से परिचित कराते हुए नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस और इंस्पायर मानक अवार्ड से संबंधित विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कार्यक्रम मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ।


