हिंदी दिवस समारोह में प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
संकल्प एजुकेशन और जय धरती मां फाउंडेशन ने अंगारपथरा में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि रवि कुमार निषाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हिंदी दिवस, जो 14 सितंबर को मनाया जाता है, का उद्देश्य हिंदी के प्रचार और उपयोग को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

संकल्प एजुकेशन, अंगारपथरा में रविवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, इंडियन नोबेल स्कूल के प्राचार्य गौतम चौरसिया, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार दास व कुणाल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी के प्रसार, संवर्धन तथा प्रशासनिक कार्यों में इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर हिंदी पांडुलिपि लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। समूह क में अंजना कुमारी, रुद्रवीर कुमार, विद्यानी कुमारी, आराध्या चरण शर्मा, तनय राज, मिस्टी चौहान व कृतिका साहनी तथा समूह ख में आलोक महतो, आदित्य राज, शिवन्या कुमारी, आरोही कुमारी, रिया कुमारी व अंबा कुमारी ने प्रथम छह स्थान प्राप्त किए। संस्था की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


