हिंदी दिवस में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता
हिंदी दिवस में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता मेजा। राष्टीय हिन्दी दिवस पर क्षेत्र के एम एल पब्लिक स्कूल बगहा में स्कूली बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता

राष्टीय हिन्दी दिवस पर क्षेत्र के एम एल पब्लिक स्कूल बगहा में स्कूली बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिससे स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बच्चों के पोस्टर प्रतियोगिता देखनें के बाद अव्वल छात्र व छात्राओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चों को हिन्दी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिन्दी हम सभी की मातृभाषा है। कहा कि हिन्दी भारत देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
यह हमें एकता व संस्कृति से जोड़ना सीखाती है। हिन्दी में सरकारी काम करने पर जोर दिया जाता है। प्रधानाचार्य विपिन शुक्ल ने बताया कि 14 सितंबर वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई, हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार कर रखा था। पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता, सविता शुक्ला, पूजा त्रिपाठी, रीना यादव, मीनाक्षी यादव, इति सिंह,मनोज कुमार विश्वकर्मा,प्रभाष दुबे, अमित पटेल, विपुल यादव, अवनीश,नवदीप सहित कई रहे।

