ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2018: एक बार अस्पताल में भर्ती होने का खर्च 26 हजार पार

नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2018: एक बार अस्पताल में भर्ती होने का खर्च 26 हजार पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल हेल्थ प्रोफाइल: 2018 के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक बार अस्पताल में भर्ती होने का औसत खर्च 26,455 रुपये है। यह राशि प्रति व्यक्ति...

नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2018: एक बार अस्पताल में भर्ती होने का खर्च 26 हजार पार
नई दिल्ली | स्कन्द विवेकThu, 21 Jun 2018 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल हेल्थ प्रोफाइल: 2018 के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक बार अस्पताल में भर्ती होने का औसत खर्च 26,455 रुपये है। यह राशि प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से एक भारतीय व्यक्ति के तीन महीने की आमदनी के बराबर है।
आंकड़ों पर गौर करें तो तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्यों की तुलना में असम और उत्तराखंड जैसे राज्यों में इलाज कराना ज्यादा महंगा है।

अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले मेडिकल एवं गैर-मेडिकल खर्च के ब्योरे के मुताबिक, देश में सबसे बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था वाले राज्यों में शुमार दिल्ली में आम धारणा के विपरीत अस्पताल में भर्ती होने का औसत खर्च देश में सबसे कम 7,737 रुपये है। वहीं, असम में एक बार अस्पताल जाने का मतलब 52,368 रुपये का चूना लगना है। 

यूपी सबसे सस्ता हिंदीभाषी राज्य 
हिंदी भाषी राज्यों की बात करें तो अस्पतालों में सबसे सस्ता इलाज उत्तर प्रदेश में होता है। यहां अस्पताल में भर्ती होने का औसत खर्च 13,931 रुपये आता है। इसके बाद झारखंड (16,174 रुपये), मध्य प्रदेश (17,117 रुपये), छत्तीसगढ़ (24,891 रुपये), बिहार (28,058 रुपये), राजस्थान (31,978 रुपये) और हिमाचल प्रदेश (35,217 रुपये) का स्थान आता है। 

इलाज में बचत हो जाती स्वाहा 
खास बात ये है कि अस्पताल में भर्ती होने का खर्च 75 फीसदी लोग अपनी घरेलू बचत से, 18 फीसदी लोग कर्ज लेकर चुकाते हैं। वहीं करीब 0.4 फीसदी लोगों को इलाज के खर्च के लिए अपनी संपत्ति तक बेचनी पड़ती है।   

दिल्ली में खर्च इसलिए कम
दिल्ली में अस्पताल में भर्ती होने का औसत खर्च सबसे कम होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एम्स, राम मनोहर लोहिया,  सफदरजंग और जीबी पंत जैसे केंद्र और राज्य सरकार के बड़े अस्पतालों की मौजूदगी के चलते दिल्ली में बड़ी संख्या में मरीजों को नाममात्र की दर पर इलाज मिलता है। ऐसे में निजी अस्पतालाओं द्वारा की जा रही अधिक वसूली के बावजूद औसत खर्च में यहां हॉस्पिटलाइजेशन सस्ता पड़ता है। 

अस्पताल में भर्ती होने पर कितना खर्च
राज्य        औसत खर्च
असम        52,368
उत्तर प्रदेश    13,931
उत्तराखंड    33,402
बिहार        28,058
झारखंड        16,174
दिल्ली        77,37
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें