फोटो : राष्ट्रीय किसान अधिकार मंच बनाने पर बनी सहमति

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक में राष्ट्रीय किसान अधिकार मंच के गठन का निर्णय लिया गया। यह संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए तीन सूत्री नीति पर कार्य करेगा, जिसमें उचित मुआवजा, भूमि वापसी और आजीविका सुरक्षा शामिल हैं।

फोटो : राष्ट्रीय किसान अधिकार मंच बनाने पर बनी सहमति

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गुरुद्वारा रोड स्थित एक काम्पलेक्स में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार शाम एक बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर नीति में सुधार लाकर किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए एक संगठन राष्ट्रीय किसान अधिकार मंच बनाया जाए। बैठक में संयोजक डॉ. प्रेम एन रंजन, सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता दिनेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य (प्रो.) डॉ. वीरेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिन्हा, प्रगतिशील किसान मनीष कुमार सिंह, समाजसेवी रंजीत कुमार चौधरी, राजीव सिंह कुशवाहा, रवीश रवि, डॉ. भवेश कुमार कुशवाहा, अमित कुमार, बाबुल विवेक, शंभू कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य संजीत कुमार सुमन, संजय कुमार सिंह, अंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

निर्णय लिया गया कि यह संगठन तत्काल तीन सूत्री नीति उचित एवं पारदर्शी मुआवजा, किसानों को आधी विकसित भूमि की वापसी और आजीविका सुरक्षा पर काम करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफोटो : राष्ट्रीय किसान अधिकार मंच बनाने पर बनी सहमति