राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में एक हजार से अधिक आवेदन

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर, संवाददाता राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक हजार से निराश्रित महिलाओं

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में एक हजार से अधिक  आवेदन

सुलतानपुर, संवाददाता राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक हजार से निराश्रित महिलाओं की ओर से आवेदन किया गया है, लेकिन शासन की ओर से मुहैया गया बजट कम होने से कई महिलाओं को योजना के लाभ के लिए इंतजार करना होगा।जनपद में पारिवारिक लाभ योजना के तहत पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं को 30 हजार सहायता राशि मुहैया कराई जाती है। योजना के तहत एक हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन किया गया था। ऑनलाइन आवेदन में पात्र मिले महिलाओं की सूची ऑनलाइन की गई है। पात्रता मृतक की आयु 18 से अधिक व 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

योजना के तहत स्पर्श योजना के तहत धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी। पांच माह बाद आया बजट आवेदन करने वालों की संख्या से कम बताया जा रहा है। जिससे कई लाभार्थियों को योजना के लाभ के लिए आगामी समय में बजट आने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि समाजकल्याण अधिकारी कार्यालय के जिम्मेदारों का कहना है कि योजना के तहत ज्यादातर लोगों को धनराशि मिल जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में एक हजार से अधिक आवेदन