नई शिक्षा नीति आधारित बीफार्म पाठ्यक्रम पर राष्ट्र स्तरीय होगा एफडीपी
आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को नई शिक्षा नीति पर आधारित बीफार्म पाठ्यक्रम पर एक राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कुलपति ने शिक्षकों को नई शैक्षणिक व्यवस्था के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया।

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। आईसेक्ट विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति आधारित बीफार्म पाठ्यक्रम पर राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 12 सितंबर को आयोजित होगा। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के फार्मेसी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारित बीफार्म पाठ्यक्रम 2026 के प्रति अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता रखा गया है। कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम में हो रहे बदलावों की जानकारी शिक्षकों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को नई शैक्षणिक व्यवस्था के अनुरूप प्रभावी शिक्षण के लिए तैयार करेंगे। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण बदलाव के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण जरूरी है। यह कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान, शिक्षण पद्धति और पाठ्यक्रम की समझ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


