मांगों पर पहल नहीं हुई तो होगा ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस पर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने तेलमच्चो बाजार में एक समारोह आयोजित किया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि ड्राइवरों को उचित सम्मान और मौलिक अधिकार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों में सुधार और ड्राइवरों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

मांगों पर पहल नहीं हुई तो होगा ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’

राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस के अवसर पर मंगलवार को तेलमच्चो बाजार के समीप ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत की ओर से समारोह आयोजित किया गया। इसमें ड्राइवरों की समस्याओं, अधिकारों और सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि देश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ होने के बावजूद ड्राइवरों को मौलिक अधिकार और उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। सरकार की नीतियों के कारण ड्राइवरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एंबुलेंस, यात्री वाहनों से लेकर आवश्यक सामानों की ढुलाई तक ड्राइवरों की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके कल्याण के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान नहीं है।

उन्होंने भारतीय ड्राइवरों के पुनर्वास के लिए कानून बनाने, ड्राइवर आयोग गठित करने, एक सितंबर को आधिकारिक रूप से ड्राइवर दिवस घोषित करने तथा संघ की 29 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। तेलमच्चो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिबू महतो ने कहा कि ड्राइवर दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को गति देते हैं। उनके अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर अवतार सिंह ने फीता काटकर टूरिस्ट कार्यालय का उद्घाटन किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष नसीम अंसारी ने किया। मौके पर सुभाष गोप, चंदन नियोगी, परेश कुंभकार, संजय वर्णवाल, जगदीश सिंह, हीरालाल महतो, राजू ठाकुर, मुन्ना महतो, शेखर पासवान, मो अख्तर उर्फ लड्डन, खेदन बाउरी, विवेक राय, अनिल रवानी आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमांगों पर पहल नहीं हुई तो होगा ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’