सफारी में मनाया डाल्फिन दिवस, कराई प्रतियोगिताएं
इटावा सफारी पार्क में सोमवार को वन्य प्राणी सप्ताह के चौथे दिन राष्ट्रीय डाल्फिन दिवस मनाया गया। प्रतियोगिताओं में 31 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सालाना 5 अक्टूबर को डॉल्फिन के संरक्षण के लिए यह दिवस मनाया जाता है। छात्रों को सफारी के भ्रमण भी कराया गया। यह सप्ताह 8 अक्टूबर को समाप्त होगा।

इटावा। इटावा सफारी पार्क में सोमवार को वन्य प्राणी सप्ताह के चौथे दिन राष्ट्रीय डाल्फिन दिवस मनाया गया। इसी पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें जिले के 31 विद्यालयों के छात्र छात्राओं नें प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय जलीय जीव, डॉल्फिन के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सफारी में मनाए जा रही वन्य प्राणी सप्ताह में सोमवार को फुटप्रिंट, एनिमल ट्रेंक पहचान प्रतियोगिता और कौन हूँ मैं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं दो वर्गों जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गयी जिसमें बड़ी संख्या मेंं छात्र छात्राएं शामिल रहे।
इन सभी को सफारी का भ्रमण भी कराया गया। वन्यजीव सप्ताह में अब तक लगभग 650 छात्र छात्राओं को सफारी का निशुल्क भ्रमण कराया गया है। इस सप्ताह का समापन 8 अक्टूबर को होगा।

