बच्चों को खिलाई कृमि मुक्ति की दवा
खेकड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया, जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में हजारों बच्चों को पेट के कीड़ों के लिए एल्बेंडाजोल दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इस अभियान की निगरानी की और बच्चों का उपचार किया।

खेकड़ा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में हजारों बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव की एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर अभियान की निगरानी की और बच्चों को दवा का सेवन कराया। अभियान में डॉ. दीप्ति चौधरी, संदीप संधु, शिवसरन और सविता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

