हजारों बच्चों को पिलाई पेट में कीड़े मारने वाली दवा
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
शुक्रवार को जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर हजारों बच्चों ने पेट में कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल का सेवन किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी बच्चों को दवा खिलाई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की।

जनपद में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पहले दिन हजारों बच्चों ने पेट में कीड़े मारने वाली दवा का सेवन किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली खिलाकर किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। जिलाधिकारी ने सिविल लाइन स्थित पीएम कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक रूप से इस दवा का सेवन करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बच्चों को दवा का सेवन कराया।


