Bagpat News: पुरा महादेव मेले के कारण बदली राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तारीख
Bagpat News: खेकड़ा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अब 14 अगस्त को आयोजित होगा। मॉपअप दिवस 18 अगस्त को होगा। पुरामहादेव शिवरात्रि मेले के चलते तिथि बदली गई है।

Bagpat News: खेकड़ा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अब 14 अगस्त को आयोजित होगा। मॉपअप दिवस 18 अगस्त को होगा। पुरामहादेव शिवरात्रि मेले के चलते तिथि बदली गई है। आरबीएसके टीम ने खेकड़ा बीआरसी पर प्रधानाध्यापक शिक्षको को एल्बेंडाजोल टेबलेट बच्चो को खिलाने का प्रशिक्षण दिया। स्कूली बच्चों को वर्ष में दो बार दस फरवरी और दस अगस्त को कृमि नियंत्रण की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाती है। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि जनपद में भी यह कार्यक्रम दस अगस्त को होना था। लेकिन पुरा महादेव मंदिर पर श्रावणी कांवड मेले के चलते राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को अब दस अगस्त के बजाय 14 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
18 अगस्त को छुटे हुए बच्चों के लिए मॉपअप दिवस होगा। शुक्रवार को आरबीएसके टीम ने खेकड़ा बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण दिया। बताया कि आरबीएसके के नोडल अधिकारी डा. मुकेश, डीसीपीएम नौशाद और डीईआईसी मैनेजर डा. अनुज गेरा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। दवा सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के अलावा आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों को खिलाई जाएगी। शिक्षा विभाग और बाल पोषण विभाग का सहयोग रहेगा।


