जिले में हजारों बच्चों को दी कृमि नाशक दवा
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
राष्ट्रीय कृमि दिवस के दूसरे दिन जनपद में बच्चों को पेट के कीड़ा मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विद्यालयों में जाकर दवा का सेवन कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हजारों बच्चों ने दवा का सेवन किया, जिससे वे स्वस्थ रह सकें।

राष्ट्रीय कृमि दिवस के दूसरे दिन भी जनपद में बच्चों को पेट के कीड़ा मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल दी गई। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के तहत चिकित्सकों को निर्देश जारी किए गए थे। सुबह होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर दवा का सेवन कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यक्रम की अधीनस्थों से जानकारी लेते रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लगातार दो दिन तक हजारों बच्चों ने पेट में कीड़े मारने वाली दवा का सेवन किया। उन्होंने बताया कि यह दवा कई बीमारियों में अपना कार्य करती है इसलिए अभिभावकों को इस दवा का सेवन अपने बच्चों को अवश्य कराना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सकें।


